उत्तराखंडराज्य

पिटकुल मुख्यालय में प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र की प्रगति की समीक्षा

देहरादून स्थित पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के मुख्यालय परिसर में निर्माणाधीन प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र की परियोजना की प्रगति की समीक्षा शनिवार को प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परियोजना स्थल पर ही लिए गए प्रशासनिक निर्णय

समीक्षा के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल करते हुए प्रबन्ध निदेशक ने परियोजना स्थल पर ही अत्यन्त आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। यह कदम निगम के कार्यों में समयबद्धता और प्रशासनिक तत्परता का स्पष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

अन्य परियोजनाओं के बीच भी दिखाई संवेदनशीलता

निरीक्षण के दौरान उपमहाप्रबन्धक (मानव संसाधन) श्री विवेकानन्द कुछ अति आवश्यक दस्तावेज लेकर परियोजना स्थल पर पहुंचे और प्रबन्ध निदेशक से हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। बताया गया कि इसके बाद प्रबन्ध निदेशक को अन्य परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा हेतु तत्काल रवाना होना था, इसके बावजूद उन्होंने अपने वाहन के पास खड़े होकर ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए।

कार्मिकों के प्रति नेतृत्व का सकारात्मक दृष्टिकोण

इस त्वरित निर्णय और सहयोग के लिए उपमहाप्रबन्धक (मानव संसाधन) द्वारा पिटकुल के समस्त कार्मिकों की ओर से प्रबन्ध निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि प्रबन्ध निदेशक कार्मिकों के हित-लाभ से जुड़े विषयों के प्रति सदैव उदार और संवेदनशील रहते हैं।

24×7 उपलब्धता से बढ़ रहा कर्मचारियों का मनोबल

उपमहाप्रबन्धक श्री विवेकानन्द ने यह भी कहा कि प्रबन्ध निदेशक 24×7 कार्मिकों की समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध रहते हैं, जिससे निगम के कर्मचारियों का मनोबल निरंतर ऊंचा बना रहता है। इसी सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण के कारण पिटकुल के कार्मिक पूरे उत्साह के साथ निगम के हितों और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button