उत्तराखंडराज्य

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश भर में उत्सव

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नितिन नबीन के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और हर्ष के साथ जश्न मनाया। राजधानी देहरादून के बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का संदेश

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व पार्टी में युवा जोश और चुनावी सफलता की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करेगी और संगठन की हैट्रिक बनाएगी। भट्ट ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता अपने परिश्रम और संगठनात्मक कौशल के बल पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की टिप्पणी

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के साथ पार्टी का संगठनात्मक महापर्व पूर्ण हुआ है। 45 वर्ष पुरानी भाजपा अपने हमउम्र युवा अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छूने जा रही है। उन्होंने बताया कि नबीन की संगठनात्मक दक्षता और युवा ऊर्जा पार्टी को भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों में और अधिक सशक्त बनाएगी।

उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी

इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी मुकेश कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, बलजीत सोनी, डॉ. दिव्या नेगी, शकुंतला, चंडी प्रसाद बेलवाल, हरीश चमोली, अनूप रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button