उत्तराखंडराज्य

उत्तराखण्ड: स्टार्टअप इकोसिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ का सम्मान

देहरादून। उत्तराखण्ड ने स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States’ Startup Ecosystem Ranking (पांचवां संस्करण) में उत्तराखण्ड को ‘लीडर’ के रूप में मान्यता दी गई है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के अवसर पर राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर उत्तराखण्ड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of Appreciation प्रदान किया गया। यह सम्मान राज्य में नवाचार, उद्यमिता और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए लगातार प्रयासों का प्रतीक है।

राज्य की स्टार्टअप नीति और प्रयास

उत्तराखण्ड सरकार की स्टार्टअप नीति युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, नए विचारों को प्रोत्साहित करने और उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने पर केंद्रित है।
सरल प्रक्रियाओं, नीति समर्थन और मजबूत इकोसिस्टम के कारण राज्य आज स्टार्टअप के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा,
“हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”

भविष्य की दिशा और अवसर

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में यह मान्यता न केवल उत्तराखण्ड के युवाओं का मनोरबल बढ़ाएगी, बल्कि राज्य में निवेश और नवाचार के नए अवसर भी सृजित करेगी। यह उपलब्धि राज्य को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button