उत्तराखंडराज्य

ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में विजेता बने पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

देश और प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों में निहित अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व

उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने भाग लिया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण 120 किलोमीटर की दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और देश का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण, कैप्टन विशन सिंह दत्त कुनियाल, हवलदार खिलाफ सिंह बिष्ट, सूबेदार नरेंद्र सिंह, भरत सिंह राणा, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, प्रधान दर्शन सिंह, कुशाल शाह, रघुवीर सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुंदर सिंह, हीरा फर्स्वाण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button