उत्तराखंडराज्य

अभाविप का सदस्यता अभियान ऐतिहासिक ऊँचाई पर पहुँचा

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने एक बार फिर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष 76,98,448 सदस्यता प्राप्त की है। पिछले वर्ष के 59,36,000 सदस्यों की तुलना में यह संख्या करीब 18 लाख से अधिक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्शाती है।

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर के प्रत्येक राज्य, शहर, कस्बे और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के बढ़ते जुड़ाव ने इस वर्ष सदस्यता अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है।

डॉ. सोलंकी ने कहा कि यह आंकड़ा न केवल अभाविप के संगठनात्मक विस्तार का प्रमाण है, बल्कि यह युवाओं के विश्वास, राष्ट्रहित की भावना और शिक्षा परिसर में सकारात्मक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

संगठन ने देशभर में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों से संवाद स्थापित कर रिकॉर्ड बढ़ोतरी हासिल की है। नए सदस्यों के उत्साह, समर्पण और सहभागिता ने एक बार फिर अभाविप को छात्र शक्ति के सबसे बड़े मंच के रूप में स्थापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button