
सितारगंज। श्री सनातन धर्म मन्दिर में श्री श्याम जन्मोत्सव के पर्व पर श्री श्याम सत्संग मंडल के तत्वाधान बाबा श्री श्याम का अद्भुत व मनमोहक दरबार सजा। जयपुर से आई सुप्रसिद्ध भजन गायिका किरन शर्मा ने संदेशा आया है कि बाबा आयेंगे और पलकों का घर तैयार सांवरे, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भजन गायक आलोक श्रीवास्तव ने आया है जन्मदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे और देखो देखो नजारा खाटू धाम का तुम्हे हैप्पी बर्थडे सांवरिया बाबा के भजनों की अमृतमय वर्षा कर भक्तों को झूमने नाचने पर विवश कर दिया।
शनिवार की देर सायं श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर छप्पन भोग का प्रसाद बाबा को लगाया गया। रातभर भक्तजन श्याम बाबा के भजनों में झूमते रहे। श्याम के दरबार में इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अग्रवाल महासभा जिलाध्यक्ष महेश मित्तल, शिव कुमार मित्तल, विनय मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल, राजेश जिंदल, उमेश सिंघल, मुकेश गर्ग, शीतल सिंघल, सोनू गर्ग, डब्बू बिंदल, दीपक गोल्डी, मोहित जिंदल, रोहित जिंदल, संजय गोयल, मुकेश गोयल, टीटू गोयल, विकास मित्तल, राम अवतार गोयल, सुशील जैन,अनिल पटवारी, जितेंद्र गर्ग, सत्यम दीक्षित, अनिल अग्रवाल, बजरंग गुप्ता,अमित गर्ग, गोपाल जोशी, संजय मित्तल, विनय गर्ग, संदीप बंसल, सुनीता गोयल, सीमा गोयल, संगीता गोयल, पूनम जैन, रचना अग्रवाल, सीमा सिंघल, मोनिका जिंदल, मिशिका बंसल, पूजा मित्तल, पूजा गुप्ता, ममता पटवारी, मानसी गर्ग, सुधा जिंदल व विकास आदि शामिल थे।



