उत्तर प्रदेशराज्य

सड़क पर वाहनों से वसूली मामले में DGP का एक्शन, तीन जिलों के 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ. खनन में लगे ट्रकों से वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इनमें चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना प्रभारी, पहाड़ी थाना प्रभारी और राजापुर थाना प्रभारी शामिल हैं. चित्रकूट के दो सब इंस्पेक्टर भी सस्पेंड किए गए हैं, जिसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल है. चित्रकूट के ही तीन कांस्टेबल भी सस्पेंड किए गए हैं. बांदा के बदौसा थाना प्रभारी और थाने का एक कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया है. कौशांबी के महेवा घाट थाना प्रभारी और थाने का एक कांस्टेबल भी सस्पेंड होने वालों में शामिल हैं. इस तरह, ट्रकों से वसूली मामले में एक इंस्पेक्टर, एक महिला सब इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और पांच कांस्टेबल सस्पेंड किए गए हैं.

जूनियर पर रखें नजर

डीजीपी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. डीजीपी ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार, सबसे बड़ी कार्रवाई चित्रकूट जिले में की गई है. इस तरह कुल 11 पुलिसकर्मियों को पद से हटाया गया है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने साफ किया कि भ्रष्टाचार या वसूली में शामिल किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा.

डीजीपी ने कहा कि सड़क पर वाहनों से अवैध वसूली जैसी घटनाएं पुलिस विभाग की छवि खराब करती हैं और इस पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है. डीजीपी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थों की गतिविधियों पर नजर रखें. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी सुनिश्चित करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button