अंतर्राष्ट्रीय

मेक्सिको में बाढ़ से तबाही, 64 लोगों की मौत, 65 लापता

नई दिल्ली। मेक्सिको में पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश की वजह से 64 लोग मारे गए और 65 लापता हैं। सरकार ने सोमवार को बताया कि भारी बारिश के कारण भी भूस्खलन हुआ है। कुछ नगर पालिकाओं में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

मैक्सिको के अधिकारियों ने बारिश से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को खाली कराने, साफ करने और निगरानी करने में मदद के लिए हजारों कर्मियों को तैनात किया है। यह बारिश पिछले सप्ताह से लगातार हो रही है।

कौन से राज्य ज्यादा प्रभावित?

नागरिक सुरक्षा राष्ट्रीय समन्वयक, लारा वेलाजक्वेज ने बताया कि हिडाल्गो और वेराक्रूज सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं। वेराक्रूज में 29 लोगों की मौत और 18 लोगों के लापता होने की सूचना है, जबकि हिडाल्गो में 21 लोगों की मौत और 43 लोगों के लापता होने की सूचना है। पांच राज्यों में नगरपालिकाओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, लेकिन अब इसे काफी हद तक बहाल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button