उत्तराखंडराज्य

उधम सिंह नगर: भारी बारिश और पंचायत उपचुनाव के चलते ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शिविरों की तिथियाँ बदलीं, नया शेड्यूल जारी

रुद्रपुर। जनपद में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपनिर्वाचन 2026 की अधिसूचना जारी होने के मद्देनज़र प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों की पूर्व निर्धारित तिथियों में बदलाव करते हुए नया (संशोधित) कार्यक्रम जारी किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दिवेश शासनी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नए शेड्यूल का कड़ाई से पालन करने और शिविरों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

संशोधित शिविर कार्यक्रम एवं नामित नोडल अधिकारी

प्रशासन द्वारा जारी नया शेड्यूल और प्रत्येक शिविर के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

तिथि स्थान / क्षेत्र नामित नोडल अधिकारी
28 सितंबर 2026 पंचायत घर भरतपुर, जसपुर मुख्य कृषि अधिकारी
30 सितंबर 2026 किसान इण्टर कॉलेज, कुण्डेश्वरी (बाजपुर) सहायक निदेशक, डेरी विभाग
30 सितंबर 2026 गुरू नानक इण्टर कॉलेज, नानकमत्ता जिला विकास अधिकारी (DDO)
01 अक्टूबर 2026 प्रा० पा० छिनकी देवकला, खटीमा सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग
03 अक्टूबर 2026 रामलीला ग्राउण्ड, सितारगंज सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग
05 अक्टूबर 2026 रा०उ०प्रा०वि० बघेलेवाला, काशीपुर मुख्य उद्यान अधिकारी
06 अक्टूबर 2026 रा०क०उ०प्रा०वि० रामेश्वरपुर, किच्छा जिला पंचायती राज अधिकारी (DPRO)
07 अक्टूबर 2026 बरीराई (काली मन्दिर के समीप), गदरपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी
08 अक्टूबर 2026 बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन, कूल्हा (गदरपुर) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

अधिकारियों को कड़े निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी नामित नोडल अधिकारी और संबंधित विभाग संशोधित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारियाँ समय से पूरी करें, ताकि शिविरों में आने वाले नागरिकों को सभी सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button