
नानकमत्ता (उधम सिंह नगर): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशों पर जनपद उधम सिंह नगर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन और कोतवाली नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
डैम पार जंगलों में पुलिस की संयुक्त छापेमारी
मंगलवार सुबह चौकी बिसौटा एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अवैध कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नानकमत्ता डैम पार स्थित कालाबूटा और गंगापुर के जंगलों में चल रही अवैध कच्ची शराब की भट्टियों पर छापेमारी की गई।
4 फैक्ट्रियां ध्वस्त, उपकरण और लहन किए गए नष्ट
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर चल रहीं 04 अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्रियों को पूरी तरह तोड़कर ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को नष्ट किया गया और लगभग 6000 लीटर लहन को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया।
नशा तस्करों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी कार्रवाई
कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने, बेचने और नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि इलाके में नशे की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दो दिन पूर्व ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया था।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
-
उ०नि० नवल किशोर (चौकी प्रभारी, बिसौटा)
-
हेड कांस्टेबल: राजेंद्र ओली, जय कुमार
-
कांस्टेबल: दानिश अली, दीपक रौतेला, नरेंद्र सिंह



