
नानकमत्ता (उत्तराखंड)। क्षेत्र में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति ने नानकसागर जलाशय पार स्थित बिसौटा गांव में नवनिर्मित पुलिस चौकी का रविवार शाम विधि-विधान से औपचारिक उद्घाटन किया।
यह संपूर्ण क्षेत्र लंबे समय से नशा तस्करी गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। ऐसे में एसएसपी की यह पहल क्षेत्र को ‘अपराधमुक्त और नशामुक्त’ बनाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

धार्मिक अनुष्ठान और विधि-विधान के साथ हुआ उद्घाटन
पुलिस चौकी के उद्घाटन अवसर पर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिबन काटकर नवीन चौकी का शुभारंभ किया और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्त और सुरक्षा
उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा:
“नवीन पुलिस चौकी के स्थापित होने से इस सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की स्थायी उपस्थिति सुनिश्चित होगी। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा तथा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।”
कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से:
-
संजय पाठक (कोतवाल)
-
भास्कर सम्मल (प्रदेश अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य संगठन)
-
सतीश भट्ट
-
तेज सिंह महार
-
जगदीश चंद्र अटवाल
-
जमुना देवी
-
तेजपाल सिंह



