उत्तराखंडराज्य

सीएमओ ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक

खटीमा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया, जो संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के गायनी वार्ड में 7, जनरल वार्ड में 5 तथा इमरजेंसी में 2 मरीज ऑब्जर्वेशन में भर्ती पाए गए। सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक मिली।

चिकित्सकों और स्टाफ को दिए निर्देश

मौके पर उपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.डी. भट्ट, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश अरोड़ा एवं अन्य स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमओ ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button