उत्तराखंडराज्य

12 घंटे में नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर युद्धस्तर पर हुआ काम

एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए महज 12 घंटे में एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया।

पुनर्निर्माण कार्य समय पर पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य हो गई और स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिली।

गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने मौके पर पुनर्निर्माण कार्य में जुटे अधिकारियों, अभियंताओं और कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button