फ़िल्मी जगतमनोरंजन

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में पत्नी कियारा का परफॉर्मेंस देख बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा- ये सब बड़े पर्दे पर…

नई दिल्ली. कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के ट्रेलर को लेकर चर्चा में हैं.ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. खासतौर पर यश संग कियारा आडवाणी के सीन को लेकर तो लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच कियारा के पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके सपोर्ट में दिल छू लेने वाली बात की है.

साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज पर नजरें टिकाए हैं. ट्रेलर में यश और कियारा के इंटीमेट सीन ने तो तहलका ही मचा दिया है. वहीं कियारा आडवाणी को इन सीन को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. उनकी ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कही बड़ी बात

यश कियारा और तारा सुतारिया की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का जब से टीजर और ट्रेलर आया.. लोग कियारा के सीन्स की बात कर रहे हैं. फिर सोच रहे थे कि सिद्धार्थ का कैसा रिएक्शन होगा. क्या बीवी के इंटीमेट सीन्स पर पति को कोई आपत्ति होगी. लेकिन सिद्धार्थ ने ट्रेलर देखते ही पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने तो सुपरस्टार पत्नी को खूब प्रेज किया और कहा कि ये उनके करियर की सबसे जबरदस्त फिल्म साबित होने वाली है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर शेयर किया.

डायरेक्टर और टीम की जमकर की तारीफ

इस पोस्ट में सिद्धार्थ ने अपनी बात लिखते हुए पूरी टीम की भी तारीफ की है. उन्होंने आगे लिखा, ‘मेहनत, संघर्ष और जुनून, ये सब बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है. की, ये तुम्हारी बेस्ट फिल्मों में से एक होने वाली है.इतना ही नहीं उन्होंने डायरेक्टर गीतू मोहनदास, यश और पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि वह फिल्म में बनाई गई इस पूरी दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. आप सभी ने जो जादू तैयार किया है, उसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता. पूरी टीम को शुभकामनाएं. 26 अगस्त का इंतजार है.’

बता दें कि ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में कियारा और यश के बीच कई इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए हैं. इन सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग कियारा को निशाना बना रहा है. कुछ यूजर्स उनके रोल और यश के साथ उनकी केमिस्ट्री पर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन सिद्धार्थ ने बीच में आकर कियारा के काम की तारीफ कर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button