
रुद्रप्रयाग। यदि आप इस वीकेंड या आने वाले दिनों में श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल अपनी यात्रा स्थगित कर दें। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्री मध्यमहेश्वर धाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से रोक दिया है।
सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया निर्णय
जिला प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अगली सूचना जारी होने तक मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा पर न निकलें।
प्रशासन ने यह भी कहा है कि यात्री अपनी यात्रा की योजना केवल आधिकारिक सूचनाओं और अपडेट के आधार पर ही बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा या जोखिम से बचा जा सके।
परिस्थितियां सामान्य होने पर फिर शुरू होगी यात्रा
जिला प्रशासन के मुताबिक, परिस्थितियों के सामान्य होने और यात्रा मार्ग के सुरक्षित पाए जाने के बाद मध्यमहेश्वर धाम यात्रा दोबारा शुरू करने के संबंध में सूचना जारी की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सहयोग बनाए रखें और अगली आधिकारिक सूचना तक यात्रा स्थगित रखें।



