खेलमनोरंजन

13 साल के अरहान आलम ने विश्व मंच पर लहराया तिरंगा, WEKAF वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वर्ल्ड एस्क्रिमा काली अर्निस फेडरेशन की ओर से आयोजित 18 वीं  WEKAF वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया है.

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 देश की टीमों ने भाग लिया. अपने वर्ग में अरहान ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने मात्र 13 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करते हुए झारखंड का भी नाम रोशन किया. अरहान से डीएवी पब्लिक स्कूल रांची की कक्षा आठवीं का छात्र है.

मेडल जीतकर घर लौटे अरहान का रांची एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ. इस दौरान उनके माता-पिता भी साथ थे. अरहान ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने कोच शिफू विश्वजीत कर्मकार और अपने पैरेंट्स को दिया. बताया कि उनका सपना था कि वो इंटरनेशनल लेवल पर भारत और झारखंड का राम रोशन करना है, जिसे उसने गोल्ड जीतकर कर दिखाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button