व्यापार

4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया नया आधार एप, घर बैठे मिल रहीं ये 6 बेहद काम की सुविधाएं

आधार कार्ड की नई एप लॉन्च हो गई है, इसके लॉन्च होते ही एप ने लोगों के बीच तहलका भी मचा दिया है. इस एप को लोगों ने इतना डाउनलोड किया है कि एक तरह से रिकॉर्ड ही बना दिया है. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने बताया है कि नए आधार एप को करीब 4 करोड़ लोगों ने अब तक डाउनलोड किया है.

साल की शुरुआत में लॉन्च हुई थी एप

इस नई आधार एप की शुरुआत इस साल यानी 2026 की शुरुआत में हुई थी. इस नए एप ने लोगों के फोन में पुरानी एप mAadhaar की जगह ली है. इस नई एप में पुरानी एप के मुकाबले काफी अच्छे फीचर्स हैं. जिसके जरिए आपका डाटा प्रोटेक्टेट रहेगा. तो आइये बताते हैं इस नई आधार कार्ड एप में क्या जरूरी फीचर्स हैं, जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए.

1. डिजिटल आधार

इस नई आधार एप में आपके ‘आधार कार्ड’ का डिजिटल रूप आपको मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप आसानी से इसे कहीं भी दिखा पाएंगे. कभी भी जरूरत पड़ने पर आप मोबाइल से ही आधार कार्ड दिखा सकते हैं.

2. QR कोड से आसान पहचान

इस नए एप में आधार का QR कोड भी दिया गया है जिसकी मदद से होटल, एयरपोर्ट या किसी भी जगह पर आप QR कोड स्कैन करके तुरंत अपनी पहचान को वेरिफाय करवा सकते हैं. आपको किसी भी डॉक्युमेंट की हार्ड कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा इसके जरिए यूजर तय कर सकेगा कि कौन-सी जानकारी शेयर करना है कौन सी नहीं.

3. फेस ऑथेंटिकेशन

इस एप में चेहरे की पहचान यानी कि Face ID के जरिए भी आधार सत्यापन किया जा सकेगा. इससे सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ेंगी.

4. वन टैप बायोमेट्रिक लॉक- अनलॉक

इस नए एप में बायोमेट्रिक्स की सुविधा भी होगी, इससे यूजर्स सीधे एप से ही अपने आधार बायोमेट्रिक्स (जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस और चेहरे का ऑथेंटिकेशन) को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं.

5. पेपरलेस और सुरक्षित KYC

इस एप के जरिए बैंक, टेलीकॉम और अन्य संस्थानों में KYC डिजिटल तरीके से पूरी की जा सकेगी. इतना ही नहीं आप इसके जरिए अपना मोबाइल नंबर, घर का पता और अन्य जरूरी जानकारी भी बदल पाएंगे. इसके लिए कहीं भागने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी दस्तावेज को कलेक्ट करने की जरूरत है.

6. कई आधार प्रोफाइल कर सकते हैं लॉगइन

इस एप के जरिए आधार की कॉपी इधर-उधर देने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा एक ही एप पर आप आसानी से कई सारी आधार प्रोफाइल भी लॉगइन कर सकते हैं. इसमें एक ही स्मार्टफोन पर 5 आधार प्रोफाइल लॉगइन करने की सुविधा दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button