उत्तराखंडराज्य

हरेला पर्व पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में हुआ वृहद पौधारोपण अभियान

ऋषिकेश। हरेला पर्व के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट्स ने वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं पर्यावरणविद् ‘वृक्षमित्र’ डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने की।

विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

पौधारोपण अभियान के दौरान तेजपत्ता, बांज, पदम, आंवला, देवदार, आम और रातरानी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण से पहले जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

कार्यक्रम के दौरान डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने पार्षद मुस्कान को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, विधिक सेवा प्राधिकरण की कुसुम उनियाल, मनोरमा रावत सहित विद्यालय के शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवी और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button