व्यापार

‘अच्छी स्थिति में नहीं…’, माइक्रोसॉफ्ट Xbox CEO आशा शर्मा का 3200 लोगो की छंटनी के बाद बड़ा बयान

विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दखल का असर अब जॉब सेक्टर पर पड़ना शुरू हो गया है. चर्चित आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) भी अब अपने कार्यबल में करीब 2.1 प्रतिशत की कटौती करने जा रही है. इसकी वजह से माइक्रोसॉफ्ट में करीब 4800 कर्मचारियों की जॉब जाने वाली है. इसकी वजह ये है कि यह कंपनी अब खुद को एआई में ढालने के लिए बारी निवेश कर रही है.

‘Xbox कंपनी में हटाए जाएंगे 3200 कर्मचारी’

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली Xbox भी इस फैसले के दायरे में आ गई है. उसने भी इस साल 3200 कर्मचारियों को हटाए जाने का एलान किया है. यह छंटनी 4800 कर्मियों को फायर किए जाने के फैसले का ही एक हिस्सा है. कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कंपनी की सीईओ आशा शर्मा ने कहा कि 1600 कर्मचारियों को अभी छंटनी कर दिया जाएगा. जबकि बाकी कर्मियों को इसी वित्त वर्ष के अगले महीनों में अलग किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी ने अपने चार गेमिंग स्टूडियो को बेचने की घोषणा भी की है.

सीईओ आशा शर्मा ने अपनी ईमेल में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने यह छंटनी का संदेश अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, आज हमारा बिजनेस स्वस्थ नहीं है. हम उन मार्जिन पर काम कर रहे हैं जो तुलनात्मक प्लेटफॉर्म और पब्लिशिंग बिजनेस से 3-10 गुना कम हैं. ऐसे में कंपनी हित में टीम को छोटा करना बेहद जरूरी हो गया है. लेकिन यह छंटनी कर्मचारियों की प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती नहीं है.

‘गंभीर हार्डवेयर संकट का सामना कर रही कंपनी’

Xbox CEO ने स्वीकार किया कि गेमिंग इंडस्ट्री अपने सबसे गंभीर हार्डवेयर संकट का सामना कर रही है, जिसे अब रीसेट करने का वक्त आ गया है. इसके लिए Xbox कंपनी तीन तरीके अपनाएगी, जिसमें अपने कंटेंट पोर्टफोलियो को मजबूत करना, प्लेटफॉर्म और टीम के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदलना शामिल है.

सीईओ आशा शर्मा ने कहा कि इतिहास में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने घाटे के बावजूद लंबे समय तक चलने को अपरिहार्यता समझ लिया. लेकिन हम उनमें से एक नहीं बनेंगे. उन्होंने कहा कि कंपनी प्रति डॉलर निवेश पर 64 सेंट का घाटा उठा रही थी. इसे अब और सहन कर पाना मुश्किल होता जा रहा था.

तेज होगी फैसले लेने की प्रक्रिया- आशा शर्मा

Xbox CEO ने अपना आगे का प्लान बताते हुए कहा, ‘Mojang और King अब सीधे मेरे अधीन रिपोर्ट करेंगे. ये दोनों स्टूडियो तेजी से प्लेटफॉर्म में बदल रहे हैं और मंथली एक्टिव प्लेयर्स के हिसाब से हमारे सबसे बड़े स्टूडियो हैं. ये Xbox को दुनिया में एक खास पहचान दे रहे हैं. कंपनी में फैसले लेने की प्रक्रिया के तेज किया जाएगा. कंपनी टूल्स एक्सेस करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाएगी. साथ ही, अपने वेंडर खर्च में भी 50 प्रतिशत तक की कमी लाएगी.’

आशा शर्मा ने कंपनी की अनुभवी कर्माचारी Helen Chiang को Xbox का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाए जाने का भी एलान किया. वे कंटेंट, हार्डवेयर, प्लेटफॉर्म और सेवाओं में एंड-टू-एंड P&L जिम्मेदारी संभालेंगी. शर्मा ने दावा किया कि ये बदलाव अगले दशक में Xbox को बड़ी कंपनी बना देंगे. कंपनी को दोबारा पैरों पर खड़ा करने के लिए अब ज्यादा फोकस,अनुशासन और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button