उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव’ कार्यक्रम में की शिरकत, दुकानदारों व ग्राहकों से चर्चा कर किया स्वदेशी अपनाने का आहवान

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म, सितारगंज में जीएसटी की घटी दरों व स्वदेशी उत्पादकों को लेकर किया संवाद

हरिद्वार, सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के हरकी पैड़ी बाजार में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान व्यापारियों एवं आम लोगों से भेंट कर जीएसटी की घटी दरों के लाभ के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और जीएसटी की दरों में कमी से समाज में सभी वर्गों के जीवन को खुशहाल बनाने की ऐतिहासिक पहल हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी की नई दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती होने से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी की घटी दरों के बारे में ग्राहकों को पूरी जानकारी देने का आग्रह भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न दुकानों से स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को खरीदारी करते हुए स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर प्रदेश एवं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी आह्वान किया।

इधर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों से सीधे संवाद कर जीएसटी की नई दरों को लेकर तथा स्वदेशी उत्पादकों को अपनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी पर दी गयी छूट को बाजार व उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभप्रद बताया है। कैबिनेट मंत्री ने जीएसटी कम करने के निर्णय को आर्थिक सुधारों की क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि यह वास्तव में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करते हुए जीएसटी दरों में कटौती का जो निर्णय लिया है, उससे आम जनता, व्यापारी वर्ग और छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। जीएसटी की नई दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती हुई हैं, जिससे महंगाई पर नियंत्रण के साथ-साथ बाजार में खरीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और जनहितकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कैबिनेट मंत्रि ने सितारगंज में खटीमा रोड, मुख्य चौक से लेकर रामलीला बाजार में दुकानदारों व दुकान में मौजूद ग्राहकों को स्वदेशी अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान श्री बहुगुणाा ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों और कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें।

उधर नगर पालिका परिषद में जीएसटी बचत उत्सव जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री बहुगुणा ने नगर के सम्मानित व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए जीएसटी बचत योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह। सतीश उपाध्याय व महेश मित्तल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button