आध्यात्म

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 16 मई 2026 : आज वट सावित्री व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 May 2026: आज शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या और शनिवार व्रत है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि, भरणी नक्षत्र, चतुष्पाद करण, सौभाग्य योग, पूर्व का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. शनिवार होने से आज शनि अमावस्या का योग बना है. आज व्रत रखकर शनि देव की पूजा करें और उनको काले गुलाब जामुन और काले तिल के लडडू का भोग लगाएं. शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें. शनि जयंती की कथा सुनें और आरती करें. साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है तो छाया दान करें और तेल से शनिदेव का अभिषेक करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

आज महिलाएं वट सावित्री व्रत हैं. इसमें बरगद के पेड़, सत्यवान और देवी सावित्री की पूजा करते हैं. उसके बाद बरगद के फल और चने निगलते हैं. बांस के पंखे से पति को हवा करते हैं और वट सावित्री व्रत कथा सुनते हैं. इस व्रत को कोई भी महिला रख सकती है. इसके पुण्य फल से अखंड सौभाग्य और वंश वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. आज ज्येष्ठ अमावस्या पर स्नान के बाद पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध करें. अन्न, वस्त्र आदि का दान करें. इससे पितृ दोष दूर होगा. आज पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और घर के बाहर दक्षिण में तेल का दीपक जलाएं. इससे पितर खुश होते हैं. पंचांग से देखें आज के मुहूर्त, राहुकाल और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 मई 2026

आज की तिथि- अमावस्या – 01:30 ए एम, मई 17 तक
आज का नक्षत्र- भरणी – 05:30 पी एम तक, फिर कृत्तिका
आज का करण- चतुष्पाद – 03:22 पी एम तक, नाग – 01:30 ए एम, मई 17 तक, उसके बाद किंस्तुघ्न
आज का योग- सौभाग्य – 10:26 ए एम तक, फिर शोभन
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मेष- 10:46 पी एम तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:30 ए एम
सूर्यास्त- 07:05 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 06:44 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:48 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एम
अमृत काल: 01:15 पी एम से 02:40 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:28 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 17

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:12 ए एम से 08:54 ए एम
चर-सामान्य: 12:18 पी एम से 02:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:00 पी एम से 03:42 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:42 पी एम से 05:23 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:05 पी एम से 08:23 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:41 पी एम से 10:59 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:59 पी एम से 12:17 ए एम, मई 17
चर-सामान्य: 12:17 ए एम से 01:35 ए एम, मई 17
लाभ-उन्नति: 04:11 ए एम से 05:29 ए एम, मई 17

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 02:00 पी एम से 03:42 पी एम
गुलिक काल- 05:30 ए एम से 07:12 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:30 ए एम से 07:12 ए एम, 06:24 ए एम से 07:19 ए एम
राहुकाल- 08:54 ए एम से 10:36 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

गौरी के साथ – 01:30 ए एम, मई 17 तक, उसके बाद श्मशान में.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button