अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में भीषण धमाका, रिवोल्यूशनरी गार्ड के 14 जवाम मारे गए, युद्ध में बचे बमों में हुए विस्फोट

इस्लामाबाद। ईरान में युद्ध के बाद भी खतरा कम नहीं हुआ है। हमलों के दौरान गिराए गए बमों के अवशेष फटने से रिवोल्यूशनरी गार्ड (आइआरजीसी) के 14 सदस्यों की मौत हो गई।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह विस्फोट राजधानी तेहरान से उत्तर-पश्चिम में स्थित जंजान शहर के पास हुआ। नूरन्यूज वेबसाइट, जिसे ईरान के सुरक्षा प्रतिष्ठान के करीब माना जाता है, ने बताया कि धमाका उन गोला-बारूद के कारण हुआ जो युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए थे और बाद में वहीं पड़े रह गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में इस्तेमाल हुए हथियारों में क्लस्टर बम और एयर माइंस शामिल थे, जो लड़ाई के दौरान गिराए गए थे।गौरतलब है कि सात अप्रैल को लागू युद्धविराम के बाद यह पहली ऐसी बड़ी घटना है, जिसमें एक साथ इतनी संख्या में रिवोल्यूशनरी गार्ड के जवानों की जान गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button