उत्तराखंडराज्य

खटीमा में 9 अप्रैल को होगा सेवा शौर्य सम्मान समारोह

रुद्रपुर/खटीमा में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले सेवा शौर्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण भी किया जाएगा।

वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

स्थलीय निरीक्षण के निर्देश
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस समीक्षा बैठक में मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button