राष्ट्रिय

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, अन्नामलाई का नाम गायब

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 27 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। बीजेपी ने इस सूची में तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और बीजेपी की कद्दावर नेता तमिलिसाई सुंदरराजन समेत कई बड़े नेताओं को टिकट दिया है। लेकिन बीजेपी की सूची में के. अन्नामलाई का नाम नहीं है।

दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। बीजेपी एआईएडीएमके की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल है। एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में बीजेपी को कुल 27 सीटें मिली हैं।

किसे कहां से मिला टिकट?

तमिलनाडु में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी सीट से और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर सीट से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) सीट से चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी ने मोदक्कुरिची से कीर्तिका शिवकुमार, विलावन्कोड से एस. विजयधारानी और थल्ली सीट से नागेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा एम. राजसिंहा महेंद्र को अवाडी, नागेश कुमार को थल्ली, सी. एलुमलाई को तिरुवन्नामलाई, एस. डी. प्रेमकुमार को रासिपुरम, कीर्तिका शिवकुमार को मोडक्कुरिची, भोजराजन को ऊधगमंडलम, एस. थंगराज को तिरुप्पुर (दक्षिण), गोवी चंद्रू को तिरुवरुर और एम. मुरुगानंदम को तंजावुर से टिकट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button