मर्दानी 3 OTT रिलीज: जानें कब और कहां देखें रानी मुखर्जी की एक्शन क्राइम फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को काफी पसंद किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर रानी ने एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में तहलका मचा दिया था. उनकी एक्टिंग की फैंस ने काफी तारीफ की. इस फिल्म के दोनों पार्ट यानी ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं इसके तीसरे पार्ट ‘मर्दानी 3’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है.
कब और कहां देखें ‘मर्दानी 3’?
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ कल यानी 27 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने को तैयार है. सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से गुरुवार को फिल्म से एक्ट्रेस की एक फोटो शेयर की गई, जिसके साथ ओटीटी रिलीज की घोषणा की गई. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘अपराधियों के बुरे दिन शुरू. शेरनी शिकार करने के लिए तैयार है. ‘मर्दानी 3′ 27 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखें.’
फैंस का आ रहा मिला-जुला रिएक्शन
इस खबर के बाद से फैंस खुशी से झूम उठे हैं. फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. ओटीटी रिलीज पर फैंस के मिले-जुले रिव्यू सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे वीकेंड पर देखने को मिल गया, शुक्रिया नेटफ्लिक्स.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया. शानदार.’ कुछ यूजर्स ने बताया कि ‘मर्दानी 3’ बाकी फिल्मों जितनी अच्छी नहीं है.
क्या है फिल्म की कहानी
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म की कहानी बुलंदशहर से शुरू होती है, जहां लड़कियों को किडनैप किया जाता है. दरअसल, अम्मा एक गैंग चलाती है, जो लड़कियों को किडनैप करने का काम करती है. एक बार वो अम्मा बड़े अफसर की बेटी को किडनैप कर लेती है, जिसके बाद पूरा खेल ही बदल जाता है. इस फिल्म का एंड आपको हिलाकर रख देगा.


