उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अंतर्गत प्रस्तावित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिंग, हरिद्वार के निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत ₹ 50.27 करोड़ को अनुमोदित किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में ₹ 20.11 करोड़ जारी करने का भी अनुमोदन दिया गया।

किच्छा कम्यूनिटी हॉल का निर्माण

मुख्यमंत्री ने जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में किच्छा कम्यूनिटी हॉल के निर्माण हेतु ₹ 5 करोड़ स्वीकृत किए, जिसमें प्रथम चरण में ₹ 50 लाख जारी करने का अनुमोदन शामिल है।

पिथौरागढ़ में मंदिर और मेला स्थल सौंदर्यकरण

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मंदिरों, रामलीला मंच और मेला स्थलों के सौंदर्यकरण तथा आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण के लिए स्वीकृतियाँ प्रदान की गईं:

  • ग्राम चुल्कोट: हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी – ₹ 98.64 लाख (प्रथम चरण ₹ 59 लाख)
  • ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट – आंतरिक सीसी मार्ग: ₹ 1 करोड़ (प्रथम चरण ₹ 59 लाख)
  • क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों – आंतरिक सीसी मार्ग: ₹ 79.64 लाख (प्रथम चरण ₹ 47.86 लाख)
  • ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार ट्रैक रूट, ग्राम पांगला – ब्रहमदेव मंदिर सौंदर्यीकरण एवं सीसी मार्ग: ₹ 1 करोड़ (प्रथम चरण ₹ 60 लाख)

आपदा न्यूनीकरण और बाढ़ सुरक्षा कार्य

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दायें पार्श्व पर तटबंध निर्माण हेतु ₹ 11.59 करोड़ स्वीकृत किए गए, जिसमें प्रथम किश्त में ₹ 4.64 करोड़ जारी होंगे।

नगर निगम और शहरी विकास परियोजनाएँ

  • रूद्रपुर नगर निगम मुख्य कार्यालय भवन पुनर्निर्माण: ₹ 15.74 करोड़
  • डाण्डा लखौण्ड, सहस्त्रधारा रोड शहरी विकास कार्यालय भवन निर्माण: ₹ 62.64 करोड़ (प्रथम किश्त ₹ 5 करोड़)
  • रजत जयंती पार्क निर्माण/सौंदर्यकरण एवं ओपन जिम – विभिन्न नगर निकायों में ₹ 2.03 करोड़
  • शहरी विकास विभाग की वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 कार्य/योजनाओं हेतु ₹ 53.12 करोड़ स्वीकृत

बौद्ध विकास योजना

देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, विकासनगर के माध्यम से तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुल ₹ 16.04 करोड़ में से द्वितीय चरण में ₹ 11.11 करोड़ जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button