उत्तराखंडराज्य

यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास कूच किया

यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, एआईसीसी सचिव काज़ी निजामुद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए , यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को बर्खास्त किया जाए।
लीक हुई परीक्षा को रद्द कर नई तिथि घोषित किए जाने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि राज्य का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और धामी सरकार ने उसका भरोसा तोड़ा है। भाजपा शासन में पेपर लीक का खेल बेरोकटोक जारी है, जिसमें सत्ता से जुड़े लोग शामिल हैं। कांग्रेस मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेगी।

पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा राज में पहले खनन चोरी होती थी, अब पेपर चोरी का दौर चल रहा है। प्रीतम सिंह ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि अब इस सरकार को सत्ता से हटाना जरूरी है।
सभा का संचालन कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार आंदोलनरत युवाओं को बरगलाने की कोशिश कर रही है। सीबीआई जांच की घोषणा तो हुई, लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हुई और न ही परीक्षा रद्द की गई।
जोरदार नारेबाजी और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button