उत्तराखंडराज्य

पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’: साहस और देशभक्ति की अमर मिसाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ ने निहत्थी और शांतिपूर्ण जनता पर गोली चलाने के आदेश को ठुकराकर अद्वितीय देशभक्ति, साहस और नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया।

पेशावर कांड का ऐतिहासिक महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पेशावर कांड एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और जनआंदोलन को क्रांतिकारी आधार प्रदान किया।

आने वाली पीढ़ियों के लिए अमर प्रेरणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का यह ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय केवल मानवीय मूल्यों की रक्षा का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रप्रेम, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और नैतिकता की अमर प्रेरणा भी है। उनका जीवन और बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button