
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार ऊधम सिंहनगर जनपद में आयोजित भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु आगमन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री जी प्रातः देहरादून से प्रस्थान कर 12ः45 बजे गुरूनानक एकेडमी मैदान हेलीपैड, नानकमत्ता पहुंचेंगे। इसके पश्चात 1ः00 बजे से 2ः00 बजे तक गुरूनानक इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयन्तीं के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग उपरांत 2ः45 बजे नानकमत्ता से देहरादून हेतु प्रस्थान करेंगे।



