आध्यात्म

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 17 जुलाई 2026 : आज आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 July 2026: आज विनायक चतुर्थी और शुक्रवार व्रत है. आज के दिन भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी की पूजा का सुंदर संयोग बना है. पंचांग अनुसार, आज आषाढ़ शुक्ल तृतीया तिथि, मघा नक्षत्र, गर करण, व्यतीपात योग, पश्चिम का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. आज रवि योग 05:34 ए एम से 06:34 पी एम तक रहेगा, वहीं भद्रा 05:29 पी एम से पूरी रात तक है. इसका वास धरती पर है, इसलिए इस समय में कोई शुभ काम न करें. जो लोग विनायक चतुर्थी व्रत हैं, वे 11:05 एएम से दोपहर 1:50 पीएम के बीच गणेश पूजा कर सकते हैं.

इस शुभ मुहूर्त में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. उनको फल, फूल, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें. फिर विनायक चतुर्थी व्रत कथा सुनें और आरती करें. शाम के समय यानि सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धूप, दीप, फल आदि अर्पित करें. खीर का भोग लगाएं. लक्ष्मी चालीसा और श्रीसूक्त का पाठ करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में वृद्धि होगी, गणेश जी के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल सिद्ध होंगे. आज के दिन चंद्रमा का दर्शन न करें, इससे झूठा कलंक लगता है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 जुलाई 2026

आज की तिथि- तृतीया – 06:27 ए एम तक, उसके बाद चतुर्थी – 04:42 ए एम, जुलाई 18 तक
आज का नक्षत्र- मघा – 06:34 पी एम तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
आज का करण- गर – 06:27 ए एम तक, वणिज – 05:29 पी एम तक, विष्टि – 04:42 ए एम, जुलाई 18 तक, फिर बव
आज का योग- व्यतीपात – 10:46 पी एम तक, उसके बाद वरीयान्
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- सिंह

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:34 ए एम
सूर्यास्त- 07:20 पी एम
चन्द्रोदय- 08:37 ए एम
चन्द्रास्त- 09:33 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:12 ए एम से 04:53 ए एम
रवि योग: 05:34 ए एम से 06:34 पी एम

विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त: 11:05 एएम से दोपहर 1:50 पीएम तक

अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
अमृत काल: 04:18 पी एम से 05:49 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जुलाई 18 से 12:48 ए एम, जुलाई 18

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:34 ए एम से 07:17 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:17 ए एम से 09:01 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:01 ए एम से 10:44 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
चर-सामान्य: 05:37 पी एम से 07:20 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:54 पी एम से 11:11 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:27 ए एम से 01:44 ए एम, जुलाई 18
अमृत-सर्वोत्तम: 01:44 ए एम से 03:01 ए एम, जुलाई 18
चर-सामान्य: 03:01 ए एम से 04:18 ए एम, जुलाई 18

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 03:54 पी एम से 05:37 पी एम
गुलिक काल- 07:17 ए एम से 09:01 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:19 ए एम से 09:14 ए एम, 12:55 पी एम से 01:50 पी एम
राहुकाल- 10:44 ए एम से 12:27 पी एम
भद्रा- 05:29 पी एम से 04:42 ए एम, जुलाई 18
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

सभा में – 06:27 ए एम तक, क्रीड़ा में – 04:42 ए एम, जुलाई 18 तक, फिर कैलाश पर.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button