उत्तराखंडराज्य

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर घायल कंचन देवी का जाना हाल

देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को भाजपा युवा नेता सुयश रावत के साथ ऋषिकेश एम्स पहुँचकर गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल विकासखंड पोखड़ा के ग्राम देवराड़ी की 36 वर्षीय कंचन देवी, पत्नी अर्जुन सिंह, का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महाराज ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बुधवार को ही जिलाधिकारी से बात कर कंचन देवी को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स लाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स में भर्ती कराया गया।

अपने विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सतपाल महाराज ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता कर व्यापक अध्ययन एवं प्रभावी ऐतिहाती कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, लगातार बारिश और जंगलों में भोजन की कमी के कारण वन्यजीवों का स्वभाव आक्रामक हो रहा है तथा वे ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।

महाराज ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अकेले जंगल या आसपास के जोखिम वाले क्षेत्रों में न जाएँ और पूरी सतर्कता बरतें।इस दौरान भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button