
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रमानुसार सोमवार खटीमा पहुंचे।खटीमा हेलीपेड लोहियाहेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व जनता ने पुष्प देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने हेलीपेड पर जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम , पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, सीडीओ दिवेश शाशनी,अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।



