व्यापार

26 जून से बंद हो रही है PF ऑनलाइन क्लेम और ई-पासबुक की सुविधा, जानें किस तारीख को दोबारा शुरू होगा काम?

आपका पीएफ जमा होता है और दो से तीन दिनों में इसमें से पैसा निकालने की सोच रहे हैं, तो जल्दी अपना ये काम पूरा कर लें. दरअसल ईपीएफओ ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट दिया है. तकनीकी दिक्कतों और ऑफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए ईपीएफओ का ऑनलाइन क्लेम पोर्टल आने वाले तीन दिनों के लिए काम नहीं करेगा. इसलिए अगर जरूरत के लिए आपको पैसा निकालना है तो आज ही अपना काम पूरा कर लें.

कब से कब तक पोर्टल रहेगा बंद?

ईपीएफओ के अनुसार, मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन सर्विस 26 जून 2026 की रात 12 बजे से लेकर 28 जून 2026 रात 11.59 तक बंद रहेगी. मतलब साफ है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मेंबर इस पोर्टल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. हालांकि इसके बाद सोमवार यानी 29 जून 2026 की सुबह से सर्विस दुबारा नॉर्मली काम करने लगेगी.

ईपीएफओ के अनुसार वो अपने डिजिटल सिस्टम को सेफ, तेज और तकनीकी समस्या से दूर रखने के लिए बड़ा अपग्रेड कर रहा है. इसके लिए डेटाबेस कंसोलिडेशन और क्लेम प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का माइग्रेशन हो रहा है. इस अपग्रेडेशन के जरिए फ्यूचर में क्लेम के प्रोसेस को और आसान बनाया जाएगा.

कौन-कौन सी सर्विस पर दिखेगा असर?

इन 3 दिनों के अपग्रेड के समय ईपीएफओ मेंबर पोर्टल की बड़ी डिजिटल सर्विस पूरी तरह से बंद रहेगी. मसलन पीएफ निकालने के लिए कोई नया क्लेम नहीं डाल सकते. बीमारी या शादी के लिए पीएफ एडवांस के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा पुरानी कंपनी से नई कंपनी में पीएफ ट्रांसफर की सर्विस भी बंद रहेगी. साथ ही पहले से सब्मिट हुए क्लेम की ऑनलाइन प्रोसेसिंग भी तीन दिन के लिए रुक जाएगा.

सब्मिट हुए क्लेम, सबसे पहले होंगे क्लियर

हालांकि ईपीएफओ ने कहा है कि दिन लोगों ने इस अपग्रेड पीरियड से पहले अपने क्लेम जमा कर दिए हैं, वो रिजेक्ट नहीं होंगे. पोर्टल दुबार चालू होने पर सबसे पहले  उनको ही क्लियर किया जाएगा. साथ ही किसी इमरजेंसी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 14470 पर संपर्क कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button