उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर बिकरु कांड की आरोपी मनु पांडेय ने किया कोर्ट में सरेंडर; कहा- ‘छिपकर डर के साये में जी रही थी’

कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपित मनु पांडेय ने एंटी डकैती कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। करीब ढाई साल से वह फरार चल रही थी और कुर्की की भी कार्रवाई की जा चुकी थी।

चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गिरोह ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश जो कि वहीं बगल में रहता था उसे एनकाउंटर में मार गिराया था।

उसकी बहू मनु पांडेय उस समय घर पर ही थी और शुरू में खुद को निर्दोष बताया था। बाद में उसकी रिकॉर्डिंग प्रसारित हुई थी तो पुलिस ने मामले में उसे भी आरोपित बनाया था। लेकिन वह घर से फरार हो गई थी। बाद में कोर्ट से वारंट जारी हुआ, लेकिन तब भी वह हाजिर नहीं हुई। इसके बाद कुर्क भी हुई लेकिन तब भी वह नहीं पेश हुई।

शुक्रवार को अपने वकील के जरिए वह चुपचाप पुलिस को चकमा देकर एंटी डकैती कोर्ट पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद यहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी चौबेपुर आशीष चौबे ने बताया कि गिरफ्तार के प्रयास किए गए पर सुराग नहीं लग सका था। उसने आत्मसमर्पण कोर्ट में कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button