व्यापार

‘पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना से सरकार का इनकार नहीं’

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। TOI ने एक सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव न करने से सरकार को नुकसान बढ़ सकता है।

आसमान छू रही कच्चे तेल की कीमत 

बता दें इस हफ्ते के अंत में कच्चे तेल की कीमत चार साल के अपने सबसे उच्चतम स्तर 126 US डॉलर प्रति बैरल तक चली गई है, हालांकि इसमें बाद में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह काफी नहीं है।

सरकारी सूत्र के मुताबिक, ‘पेट्रोल और डीजल की कीमतों में निकट भविष्य में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता।’

तेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले सप्ताह बताया था कि पेट्रोल पर प्रति लीटर लगभग 20 रुपये और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

विशेषज्ञों ने इससे पहले पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद प्रति लीटर 25-28 रुपये की कीमत में वृद्धि की संभावना जताई थी।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे

दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चा तेल चार साल के उच्चतम स्तर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई लेकिन यह 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।
इस महीने औसत कीमत 114 डॉलर से अधिक रही, जबकि पिछले साल यह 70 डॉलर के आसपास थी।

अमेरिका-ईरान संघर्ष 

अमेरिका-ईरान संघर्ष और हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर पाबंदी के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी, औद्योगिक डीजल और जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ा दी हैं, लेकिन आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button