उत्तराखंडराज्य

चमोली में नीति वैली और टिंमरसैण महादेव का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को जिले के सीमांत क्षेत्र नीति वैली का दौरा किया और टिंमरसैण महादेव के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महादेव में आकर उन्हें अद्भुत शांति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव हुआ। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों से इस क्षेत्र में भ्रमण करने का आग्रह करते हुए कहा कि नीति वैली धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यहाँ आने वाले लोग आध्यात्मिक शांति के साथ प्रकृति से जुड़ने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा हेतु विकसित की जा रही आधारभूत व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

वाइब्रेन्ट गांवों में विकास कार्यों की समीक्षा

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तपोवन से नीति वैली तक के मार्ग में पड़ने वाले वाइब्रेन्ट गांवों में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर कनेक्टिविटी, पेयजल आपूर्ति, राशन की उपलब्धता, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की ग्राउंड लेवल स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार ज्योतिर्मठ महेन्द्र आर्य ने रैंणी गांव में वर्ष 2021 में आई आपदा की जानकारी भी दी।

ग्रामीणों की समस्याओं और समाधान

जिलाधिकारी ने तमक गांव के ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनी। ग्रामीणों ने तमक नाले के पास जमा पानी के निस्तारण और गांव में परिवहन सुविधा हेतु बस सेवा की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने और परिवहन सुविधा पर परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया।

ग्लेशियर कॉरिडोर और सड़क निर्माण का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बीआरओ द्वारा निर्माणाधीन ग्लेशियर कॉरिडोर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण में भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों के लिए वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सकें।

सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास

जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button