
देहरादून में उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन (यूपीजेईए) अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित करने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर संगठन के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे भगत सिंह कोश्यारी
संगठन के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी।
कार्यक्रम का समय और स्थान
यह समारोह देहरादून स्थित ऑफिसर्स क्लब, यमुना कॉलोनी में बुधवार 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंजीनियर्स और संगठन से जुड़े सदस्य भाग लेंगे।
25 वर्षों की यात्रा को किया जाएगा याद
रजत जयंती के इस अवसर पर संगठन की 25 वर्षों की उपलब्धियों और योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक और सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे इस महत्वपूर्ण पड़ाव को यादगार बनाया जा सके।



