उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में रोडवेज कर्मचारियों को CM योगी का तोहफा, महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने नियमित कर्मचारियों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों का सरकार ने महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब मूल वेतन का 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। परिवहन निगम के करीब 14 हजार नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव, परिवहन अर्चना अग्रवाल की ओर से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। निगम के पूर्णकालिक कार्यरत कार्मिकों को 7वें वेतनमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त के भुगतान की स्वीकृति एक जनवरी 2026 से प्रदान की गई है। महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के लिए गठित एम्पावर्ड कमेटी की ओर से इस बढ़ोतरी हरी झंडी दे दी गई है। फिलहाल, इसके लिए कोई एरियर अनुमन्य नहीं होगा।

यूपी सरकार ने देगी वित्तीय सहायता

भविष्य में महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई किश्तों के भुगतान की अनुमति के लिए निगम प्रशासनिक विभाग के माध्यम से पुन: प्रकरण एम्पावर्ड कमेटी के सामने रखेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते के भुगतान का वित्तीय भार उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम स्वयं अपने संसाधनों से उठाएगा। राज्य सरकार की ओर से कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। फिलहाल इस निर्णय से परिवहन निगम कर्मियों को बड़ी राहत मिल गई है।

श्रमिकों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के साथ मिलेगी पगार

वहीं दूसरी ओर सरकार की तरफ से न्यूनतम मजदूरी की दरों को बढ़ाया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद में उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की दर परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के साथ तय की गई है। अकुशल श्रेणी के श्रमिकों की अब न्यूनतम मजदूरी 12 हजार 241 रुपए तय की गई है। इसमें 765 रुपए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के मिलेंगे। कुल न्यूनतम मजदूरी 13 हजार आठ रुपए होगी। अर्द्धकुशल श्रेणी के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी अब 13 हजार 464 रुपए निर्धारित की गई है। इसमें 842 रुपए परिवर्तनीय भत्ते के रूप में जुड़ेंगे। जिसे मिलाकर न्यूनतम मजदूरी 14 हजार 306 रुपए होगी। कुशल श्रेणी के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी अब 15 हजार 82 रुपए तय की गई और 943 रुपए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। इस श्रेणी के श्रमिकों के लिए मासिक कुल न्यूनतम मजदूरी अब 16 हजार 25 रुपए होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button