
खटीमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के दिशा-निर्देशन में ऊधम सिंह नगर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस द्वारा लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत खटीमा कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
चेकिंग के दौरान कच्चे रास्ते से धराया आरोपी
28 सितंबर की शाम को कोतवाली खटीमा पुलिस टीम सितारगंज रोड स्थित ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल (संख्या UP26AU2380) से आ रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
-
नाम: कुलदीप सिंह (पुत्र जीत सिंह)
-
उम्र: 30 वर्ष
-
निवासी: कल्याणपुर, नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर)
₹13 लाख अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की स्मैक बरामद
पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 44.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹13 लाख आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
तस्कर को दबोचने और नशे की खेप बरामद करने वाली खटीमा कोतवाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
-
उप-निरीक्षक (SI): भुवन गहतौड़ी
-
हेड कांस्टेबल: देवेश पाण्डेय
-
कांस्टेबल: नवीन रजवार, इसाक एवं मौहसीन



