
देहरादून। उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री धामी ने सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके उत्तराखंड प्रवास को राज्य के विकास और कल्याण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर उन्होंने अतिथियों के स्वागत के दौरान राज्य के सांस्कृतिक और प्रशासनिक महत्त्व पर भी प्रकाश डाला।



