उत्तराखंडराज्य

कुमाऊं दौरे पर डॉ. धन सिंह रावत ने किया शिक्षा संस्थानों का औचक निरीक्षण

हल्द्वानी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कुमाऊं मंडल के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया।

उन्होंने अधिकारियों से संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षकों के प्रशिक्षण मॉड्यूल और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निर्माणाधीन भवनों की प्रगति पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने डायट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन और प्रशासनिक भवन की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विद्यालयों की बोर्ड परीक्षा तैयारियों का मूल्यांकन

डॉ. रावत ने एचजीएस स्कूल, भीमताल सहित भीमताल, नौकुचियाताल, हल्द्वानी और बागेश्वर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षाएं नकलमुक्त, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

देवभूमि शिक्षा सम्मान कार्यक्रम में शामिल

कुमाऊं दौरे के दौरान हल्द्वानी में आयोजित ‘देवभूमि शिक्षा सम्मान’ कार्यक्रम में डॉ. रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं। शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना भी बच्चों में जागृत करते हैं। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय जनों और कार्यकर्ताओं का स्वागत

दौरे के दौरान नौकुचियाताल और बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button