
देहरादून। संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्य अतिथि भाजपा उत्तराखंड अनुसूचित मोर्चा प्रभारी हरीश मेवा फरोस और प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने संत रविदास जी की शिक्षाओं को समानता, एकता और ईश्वर भक्ति पर आधारित बताते हुए छुआछूत, जातिगत भेदभाव और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उनके संदेश को साझा किया।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बालवीर घुनियाल ने बताया कि 31 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक उत्तराखंड के सभी जिलों में पूजन-दर्शन और संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व विधायक देशराज, पूर्व मंत्री खजान दास, और अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



