
रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने उप जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनका उद्देश्य जिले में प्रशासनिक दक्षता, कानून व्यवस्था और राजस्व वसूली को सुदृढ़ करना है।
लम्बित वादों का त्वरित निस्तारण
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को नियमित कोर्ट आयोजित कर पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों का समाधान जल्द से जल्द करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
राजस्व वसूली में सुधार
जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए और बड़े बकायेदारों से कड़ी वसूली सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने तहसीलदारों को चेताया कि जो संग्रह अमीन राजस्व वसूली में लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं जो अच्छे कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
-
संग्रह अमीन गदरपुर सुरज सिंह बिष्ट को बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया।
-
संग्रह अमीन गदरपुर कमला जोशी को कम राजस्व वसूली पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश।
कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रणाली
जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखें और गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
-
न्यायालयों में अभियोजन पक्ष को प्रभावी पैरवी करने के निर्देश।
-
पॉक्सो मामलों में हुई बरखास्तगी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अभियोजन पक्ष के स्पष्टीकरण लेने के आदेश।
-
विवेचना में हुई कमियों की चेकलिस्ट तैयार कर अन्य मामलों में सुधार करने की दिशा निर्देश।
मजिस्ट्रियल और प्रशासनिक कार्यवाही
-
उप जिलाधिकारियों को मजिस्ट्रियल जांच समय पर पूरी करने के निर्देश।
-
पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच समान्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण।
-
जनपद में अवैध खनन, शराब बिक्री और ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण नियंत्रण और अभियान।
-
नदियों में आवश्यक रिवर ड्रेनिंग कार्य समय से पूरा करने के निर्देश।
राशन वितरण और शिकायत निवारण
जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए।
-
सीएम हेल्पलाइन और जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण।
-
शिकायतकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर समस्याओं का समाधान।
-
आडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों और अन्य रिपोर्टिंग समयसीमा में पूरा करने के निर्देश।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, रविन्द्र जुआठा, गौरव पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन पीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, एआरटीओ मोहित कोठारी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी सहित तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



