उत्तराखंडराज्य

मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना उनके सम्मान और सेवा का प्रतीक: मुख्यमंत्री

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना उनके सम्मान और सेवा का प्रतीक है।वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों के धनी है।

मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के दल को सर्किट हाउस से गंगोत्री धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ,और सभी को सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान कर उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति और आनंद का संचार करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों के जीवन में खुशियां और आत्मिक सुकून लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पांच दिवसीय इस यात्रा में 19 महिलाएं और 13 पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। यह दल गंगोत्री धाम के साथ-साथ मार्ग में पड़ने वाले अन्य पवित्र स्थलों के भी दर्शन करेगा। यात्रियों के ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास केन्द्रों में की गई है।

इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button