
रूद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के. के. अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार ,रूद्रपुर मे एक दिवसीय राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोग से संबंधित लक्षण एवं इसके पूर्ण उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई ।प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में उपचार ले चुके या उपचारित रोगी या रोग मुक्त हुए कुष्ठ रोगियों के साथ कोई भेदभाव ना किया जाए , उनके साथ मृदुभाषी व्यवहार अपनाया जाए ताकि उनका मनोबल बना रहे। उनको समाज में सम्मान की दृष्टि से उपचारित व व्यवहार किया जाए।
कार्यक्रम में जिलाकुष्ठ अधिकारी डॉ डी पी सिंह,डॉ रविंद्र पाल सिंह लेप्रोसी कंसलटेंट डॉ रविंद्र पाल सिंह, स्वास्थ्य शिक्षक लाखी राम भट्ट,स्वास्थ्य कुष्ठ पर्यवेक्षक बी डी पांडेय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।



