फ़िल्मी जगतमनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने फिर किया धमाल, बनी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली दुनिया की नॉन-इंग्लिश फिल्म

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों को मिलाकर 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया.सिनेमाघरों में तो फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया ही, साथ ही फिल्म OTT प्लेटफ़ॉर्म पर भी फिल्म को शानदार  रिस्पॉन्स मिला. इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने दी है.

‘द इंडियन एक्सप्रेस के ‘एक्सप्रेस अड्डा’ प्रोग्राम में पहुंचे गुरुवार को टेड सारंडोस ने शिरकत की. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय कंटेंट भी कोरियाई सीरीज ‘स्क्विड गेम’ की तरह दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहा है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का जिक्र किया.

सबसे ज्यादा देखी गई नॉन-इंग्लिश फिल्म बनी धुरंधर 

उन्होंने बताया कि फिल्म ने थिएटर के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी शानदार प्रदर्शन किया और वर्ल्डवाइड दर्शकों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. यहां बातचीत में टेड सारंडोस ने कहा, ‘अबतक धुरंधर इस साल दुनिया में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फ़िल्म है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह हर दूसरी इंग्लिश फिल्म से बड़ी थी और इसे देखने के मामले में यह सिर्फ US और UK से पीछे थी.”

सारंडोस ने कहा, ‘जब मैं दुनिया भर में घूमता हूं, खासकर भारत में तो अक्सर यह सुनता हूं कि ‘स्क्विड गेम’ या ‘ला कासा डे पैपेल’ के साथ जो हुआ, वैसा भारत में कब होगा? और मेरा जवाब होता है कि भारत में तो ऐसा हमेशा होता रहता है.’

उन्होंने आगे कहा कि भारत की फिल्में दुनिया भर में अपनी पहचान बना सकती हैं. सारंडोस ने आगे कहा, ‘इस बात की ज्यादा संभावना है कि यह सिनेमा के जरिए हो. मुझे लगता है कि अभी ऐसा इसलिए है, क्योंकि भारत में फिल्मों का एक बहुत बड़ा, शानदार और समृद्ध इतिहास रहा है. जब हमने ‘सेक्रेड गेम्स’ बनाई, तो वह टेलीविजन का एक बिल्कुल अलग रूप था. इसलिए, फ़िल्मों के इतने लंबे इतिहास और अब जो कुछ हो रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि यह सिनेमा के रूप में ही सामने आएगा.’

वीकली ग्लोबल टॉप 10 की लिस्ट में भारतीय फिल्में 

इस बातचीत के दौरान सारंडोस ने यह भी बताया कि 2024 से नेटफ्लिक्स की वीकली ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में कोई न कोई इंडियन टाइटल जरूर शामिल रहा है. उन्होंने कहा, ‘2024 से हर हफ्ते ग्लोबल टॉप 10 में हमारी कोई न कोई इंडियन फिल्म या सीरीज रही है. और यह उस एल्गोरिदम का नतीजा है जो आपको चीजें खोजने में मदद करता है और यह बात कुछ ऐसी है जो शायद तुरंत समझ न आए, लेकिन मुझे बहुत पसंद है. इसी वजह से, इस साल दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर भारतीय कंटेंट को 3.5 अरब घंटे देखा गया है.’

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और मार्च 2026 में दूसरे पार्ट आया. वहीं, OTT रिलीज के थोड़े टाइम बाद ही ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई. फिल्म का दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर मौजूद है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button