उत्तराखंडराज्य

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सायं खटीमा पहुंचे। आगमन के बाद उन्होंने हेलीपैड तथा लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे और भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button