उत्तराखंडराज्य

स्वस्थ नारी सशक्त भारत स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन

रुद्रपुर। स्वस्थ नारी सशक्त भारत’ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गतआज दिनांक 28 सितंबर को जनपद में 170 बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 8400 लाभारथियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लिया। उक्त शिविरों में हाइपरटेंशन के 5687, मधुमेह के 5626, सर्वाइकल कैंसर के 2, ब्रेस्ट कैंसर के 1958 तथा ओरल कैंसर के 4936 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। शिविरों में ई–रक्तकोष हेतु 14 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 6 रक्त दाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। कैंपों में 635 गर्भवती महिलाओं द्वारा ए एन सी चेकअप कराया गया। 822 किशोरियों की माहवारी स्वच्छता संबंधी काउंसिलिंग की गई। 170 बच्चों की पोषण संबंधी काउंसिलिंग की गई। 62 लाभार्थियों को एम सी पी कार्ड वितरित किए गए । 2017 लोगों की टीबी की जांच की गई। शिविरों में कुल 3966 लोगों को जनस्वास्थ्य की जानकारी दी गई। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.के. अग्रवाल ने सभी को निर्देशित किया कि इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए ताकि कोई भी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button