उत्तराखंडराज्य

देहरादून में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

देहरादून। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने आज देहरादून स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की।

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा

बैठक के दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री रामपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।

सुशासन और समग्र विकास पर सरकार का फोकस

रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनसेवा, सुशासन और समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के अनुरूप सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा।

विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button