उत्तराखंड
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती चंद्रपाल से मिले पूर्व विधायक मनोज रावत, जाना स्वास्थ्य हाल

श्रीनगर,पौड़ी।केदारनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक Manoj Rawat ने आज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के न्यूरो ICU वार्ड में भर्ती लंबगोंडी निवासी श्री चंद्रपाल जी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। श्री चंद्रपाल जी हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और उनका उपचार चल रहा है।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिजनों से भी बातचीत कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से चंद्रपाल जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार और समाज के बीच लौटें।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र चंद्रपाल जी और उनके परिवार के साथ खड़ा है। क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना व्यक्त की है।



